फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिजली लाइन उतारने गए जेई को पीटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट

बिजली लाइन उतारने गए जेई को पीटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजली लाइन उतारने गए जेई को पीटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट
बिजली लाइन उतारने गए जेई को पीटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

रामपुर। बिजली चेकिंग कर रही टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। अवर अभियंता की जमकर पिटाई कर दी। बिजली अफसरों की कार में तोडफ़ोड़ की। बमुश्किल बिजली अफसर जान बचाकर भागे। ओवरहेड लाइन उतारने को लेकर हुए इस बवाल के दौरान विजिलेंस इंस्पेक्टर और जेई खिसक लिए। पुलिस कर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। जेई ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला किला बिजलीघर क्षेत्र के मुहल्ला चरख वाली मस्जिद का है। बुधवार को विजिलेंस इंस्पेक्टर परविंदर पाल सिंह, जेई परविंदर सिंह, एसडीओ मनोज कुमार, अनिल कुमार, जेई किला प्रदीप घिल्डियाल, जेई डूंगरपुर सुमित टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिजली अफसर एक गली की ओवरहेड लाइन उतारने लगे। अफसरों का कहना है कि गली में अंडरग्राउंड बिजली लाइन का काम पूरा हो गया है और आपूर्ति भी चल रही है। ऐसे में ओवरहेड लाइन की आवश्यकता नहीं है। इस बीच मुहल्ले के कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पूरे मुहल्ले के लोग जमा हो गए। भीड़ देख बिजली अफसर मौके से जाने लगी, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि लोग बिजली अफसरों पर टूट पड़े। लोगों ने कार से जेई प्रदीप घिल्डियाल को कार से खींच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। एसडीओ की बोलेरो में तोडफ़ोड़ कर दी। इससे अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल बिजली अफसर जान बचाकर भागे। वहीं, झगड़ा देख विजिलेंस की टीम मौके से खिसक ली। सिविल पुलिस के जवान भी मूकदर्शक बने रहे। किसी ने हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं की। अवर अभियंता प्रदीप घिल्डियाल की ओर से सादिक व महमूद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed