फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जयाप्रदा के अपमान पर सोनिया, ममता-प्रियंका ने क्यों साधी चुप्पी

जयाप्रदा के अपमान पर सोनिया, ममता-प्रियंका ने क्यों साधी चुप्पी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जयाप्रदा के अपमान पर सोनिया, ममता-प्रियंका ने क्यों साधी चुप्पी

विज्ञापन
रामपुर। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने जयाप्रदा के अपमान पर सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। यह सवाल आरएसएस या मुस्लिम लीग का नहीं है, बल्कि एक औरत का है। इसके बाद भी देश की महिला नेता चुप हैं। रविवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत हुए अमर सिंह ने कहा कि सपा-बसपा एक ही पार्टी है। दोनों पार्टियों के बीच राष्ट्रीय दलों को सियासत से बाहर रखने का गुप्त समझौता हुआ था। अब इनकी पोल खुल गई तो फिर एक हो गए। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती से पूछा कि वह बताएं कि जब गुजरात में नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार करने गईं थीं, तब उन्होंने मुसलमानों को कट्टर कहा था या नहीं। कहा कि सपा के शासन में इतनी लूट की है कि खुलेआम कहा करते थे कि खाली प्लाट हमारा है आजम खां का नारा है। आजम खां खुद को सर सैयद समझते हैं कि, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के बाद उनके परिवार का कोई व्यक्ति अलीगढ़ में नहीं है। दो दिन के राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के मसौदे पर दस्तखत कर दिए। सरकारी पैसे से गांव के आगे दीवारें बनवा दीं। गांव वालों केे आने जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed