फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रामपुर के विकास को दो सौ करोड़ और देंगे: नकवी

रामपुर के विकास को दो सौ करोड़ और देंगे: नकवी

Sat, 31 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के विकास को दो सौ करोड़ और देंगे: नकवी
रामपुर के विकास को दो सौ करोड़ और देंगे: नकवी
विज्ञापन

रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि रामपुर के विकास पर वह अपने मंत्रालय से दो सौ करोड़ रुपये इस वर्ष और खर्च करेंगे। इससे कौशल विकास केंद्र बनाएंगे, जिले में दो बड़े सदभिावना मंडप बनवाएंगे और मदरसों को आधुनिक बनाने के लिए काम करेंगे। पिछले वित्तीय वर्ष में 132 करोड़ रुपये दिए गए जिससे कई विकास कार्य जिसमें स्कूल-कालेज और आईटीआई हैं शीघ्र पूरे होने वाले हैं।

शंकरपुर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चार साल में 4316 करोड़ रुपये अल्पसंख्यक विकास पर खर्च किए हैं, जिनसे अल्पसंख्यक देश के बहुल इलाकों में बहुत काम हुए हैं। पेयजल, कौशल विकास, सद्भावना मंडप और आईटीआई, स्कूल-कालेज भी स्थापित किए गए हैं। जितनी भी धनराशि दी है उसका 90 फीसदी खर्च हुआ है, जबकि पिछली सरकारों में इस राशि को खर्च ही नहीं किया जाता था। पता नहीं यह धनराशि कहां चली जाती थी। रामपुर के विकास के लिए ही हमने 132 करोड़ रुपये दिए जिससे इंटर कालेज, गर्ल्स कालेज, शौचालयों के साथ ही पेयजल की योजनाएं शुरू की गईं। कई पालीटेक्निक और एक कौशल विकास केंद्र भी रामपुर में बन रहा है। आगामी अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष में रामपुर को दो सौ करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। इससे जिले में दो सद्भावना मंडप बनेंगे, एक शहर में दूसरे का निर्माण किसी तहसील में होगा। इस मंडप में कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। खेलकूद, पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के साधन भी रहेंगे। देशभर में 282 और यूपी में ऐसे 32 सद्भावना मंडप बनाए जाएंगे। मदरसों को मुख्यधारा से जोड़कर आधुनिक शिक्षा दिलाएंगे। शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। मुसलमानों का राजनीतिक शोषण अशिक्षा के कारण होता रहा है। यह अब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed