{"_id":"5abe8f484f1c1b1a6a8b47a9","slug":"101522437960-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने वृद्धा के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने वृद्धा के कुंडल लूटे
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार लुटेरों ने वृद्धा के कुंडल लूटे
रामपुर। बाइक सवार लुटेरों ने अजीतपुर में एक वृद्धा के कुंडल व सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया,जिस पर बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर स्थित कायस्थों वाले मंदिर के पास रहने वाली मधु सूदन शर्मा की पत्नी अनसुयां देवी शुक्रवार की सुबह घर के बाहर सड़क पर झाड़ू लगा रही थीं। इस बीच दो बाइक सवार लुटेरे आए और वृद्धा के कुंडल व सोने की चेन लूटकर भाग गए। महिला ने शोर शराबा किया,जिस पर मुहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मुहल्ले के लोगों ने पीछा भी किया,लेकिन बदमाश तब तक फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी डायल 100 को काल की गई,लेकिन पुलिस का नंबर नहीं मिला। बाद में मामले की तहरीर पुलिस को दी गई,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला का कहना था कि लुटेरों ने उसको धमकाया भी। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।