फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   100 meritorious students were honored in Government Inter College

Rampur News: राजकीय इंटर कॉलेज में 100 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
100 meritorious students were honored in Government Inter College
रामपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से पास करने वाले 100 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं में जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल के छात्र देवाशीष को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने 12वीं में कॉलेज टॉप करने वाले व अन्य 100 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि केवल सकारात्मक विचारों के आधार पर और मेहनत करके आप सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यापक संजीव कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, शिव कुमार मौर्य, अरविंद राम, विवेक कुमार शर्मा, हरेंद्र प्रताप सिंह, शाजिया, सीमा, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इनका हुआ सम्मान -
इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं देवाशीष, विक्की, गौतम कुमार, आकाश मौर्य, शिवा, सुशांत बाबू, रोहताश, बादल, वीरेंद्र, सचिन, अंकित, बिट्टू, अजीत बाबू, दीपांशु, रवि कुमार, वरुण कुमार, अलीना सैफी, प्रिया, सुनील कुमार, विकास, हेमंत कुमार, हरज्ञान सिंह, उदित कुमार, अंशु गौतम, दीक्षा, दीपक, अखिलेश कुमार मौर्य, अजय यादव समेत 26 छात्र-छात्राएं है।


-------------------

18 मई को होगा कॉलेज में सेमिनार
शाहबाद। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने बताया इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए 18 मई को एक सेमिनार होगा। इस सेमिनार में छात्र-छात्राओं की भविष्य के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद आगे बढ़ने के कौन-कौन से विकल्प हैं, उन पर चर्चा की जाएगी। अध्यापक, विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के साथ काउंसलिंग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed