फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 years prisnment in rape case

बालिका से रेप में युवक को दस साल की कैद

Wed, 02 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
दलित बालिका के संग रेप करने के डेढ़ साल पुराने मामले में अदालत का फैसला आ
विज्ञापन
गया है। अदालत ने इस मामले के आरोपी युवक को दस साल की कैद व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। युवक पर पाक्सो के साथ ही एससी-एसटी एक्ट भी लगा था। कोर्ट ने उस पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।


बालिका से रेप की यह वारदात मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 सितंबर 2014 को एक ग्रामीण की 11 साल की बेटी खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही अनिल ने बालिा को पकड़कर बलात्कार किया था। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।


पीड़िता दलित परिवार से जुड़ी हुई थी। इसलिए पुलिस ने एससी-एससटी के तहत भी कार्रवाई की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद इस मुकदमे का फैसला सुनाया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बालिका की मेडिकल रिपोर्टपेश की साथ ही पीड़िता के साथ अन्य गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने घटनाओं की पुष्टि की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद एडीजे प्रथम राजेंद्र कुमार ने अनिल को दोषी मानते हुए दस साल की कैद व 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed