फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 person died in car accident

कार हादसे में मरने वालों की संख्या दस तक पहुंची

Sat, 13 May 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 13 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 person died in car accident
ामपुर के अलीनगर में हुए ट्रक में कार घुसने से 10 लोगों की मौत पर शुक्रवार को गांव गंगापुर कदीम मे शव पहुंचने के बाद मचा कोहराम

विज्ञापन

नेशनल हाईवे बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या दस तक पहुंच गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराके शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। गांव गंगापुर कदीम में शवों के पहुंचने के बाद कोहराम मच गया।      

मामला केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव से जुड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार की रात में बारात से वापस लौटते वक्त सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जनूवी गांव के पास मटीज कार ट्रक से जा टकराई थी, जिससे कार में सवार गंगापुर कदीम गांव निवासी मित्रपाल समेत सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन


आनन-फानन में घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया था। हादसे में घायल हुए तीन और लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने देर रात जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। रात भर अस्पताल में पुलिस व प्रशासन के अफसर डटे रहे।  राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी पहुंच गए थे। दोपहर सभी मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतकों में आठ बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed