Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 nikay chairman seat unresereved

Rampur News: जिले की 11 निकायों में से 10 के अध्यक्ष पद अनारक्षित की श्रेणी में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 nikay chairman seat unresereved
रामपुर। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी सोमवार को जारी कर दी गई। जनपद में 11 निकायों में 10 में अध्यक्ष के पद अनारक्षित की श्रेणी में है। सिर्फ मसवासी नगर पंचायत की सीट महिला के लिए आरक्षित है। नवनिर्मित तीन नगर पंचायतें भी अनारक्षित हैं। आरक्षण की सूची जारी होते ही निकायों के अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपनी सक्रियता तेज कर दी गई है। क्योंकि ये चुनाव पार्टी सिंबल पर होंगे पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विगत दिनों नगर निकाय चुनाव के लिए की वार्डवार आरक्षण की सूची जारी की गई थी। इसके बाद अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए दावेदारों की धड़कनें तेज चल रही थीं। सियासी माहौल गर्म था मगर आरक्षण पर सभी की नजरें जमी थीं। दावेदार चाह रहे थे कि जल्दी से आरक्षण जारी हो और उनको सियासी पिच पर बैटिंग करने का मौका मिले। आरक्षण को लेकर उनके समर्थकों की जुबां से तमाम दावे किए जा रहे थे। जिन पर अब विराम लग चुका है। सोमवार शाम को नगर विकास अनुभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जनपद में छह निकायों के आरक्षण में फेरबदल हुआ है। सभी पांचों नगर पालिकाएं आरक्षण की श्रेणी से अनारक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा नवनिर्मित नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला, सैफनी और दढ़ियाल का आरक्षण भी अनारक्षित घोषित किया गया है। नगर पंचायत शाहबाद की सीट अनारक्षित और नगर पंचायत मसवासी की सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। आरक्षण की स्थिति साफ होने के दावेदारों ने सियासी पिच पर पांव जमाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed