फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 more PM Swanidhi corridors will be built in Bilaspur

Rampur News: बिलासपुर में बनेंगे 10 और पीएम स्वनिधि गलियारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
10 more PM Swanidhi corridors will be built in Bilaspur
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने रविवार को बिलासपुर में नैनीताल रोड पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बनाए जा रहे गलियारे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर में 10 और स्थानों को चिह्नित कर गलियारे बनवाए जाएंगे।डीएम रविवार को आरओ और एआरओ की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए नगर में आए थे। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद वापस जिला मुख्यालय जाते समय नैनीताल रोड स्थित निर्माणाधीन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे गलियारा स्थल पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन गलियारे का निरीक्षण किया। साथ ही तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने डीएम को बताया कि वह अन्य 10 और स्थानों पर भी गलियारों का निर्माण करना चाहते हैं।
विज्ञापन

डीएम में कहा कि वह प्रस्ताव बनाकर उन्हें भेज दें, ताकि 10 और गलियारों का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलियारा बनने से रेहड़ी व पटरी पर बैठकर काम करने वाले छोटे दुकानदारों को काफी सुविधा हो जाएगी। यातायात व्यवस्था भी ठीक रहेगी। इस मौके पर एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ रवि खोखर, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह, पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल मदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने केमरी में पीएम स्वनिधि गलियारे के निर्माण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पंचायत कर्मियों को गालियारे का जल्द से जल्द निर्माण कराने के आदेश दिए। इस दौरान विनीत सक्सेना, जाहिद खां, कुलदीप कुमार, मुकेश रस्तोगी, हरपाल सागर आदि नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed