{"_id":"dfe1c1e2-a3a8-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rampur-is-not-going-to-leave-it-will-fight-the-election-jaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रामपुर छोड़कर नहीं जा रही, यही से लड़ूंगी चुनाव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रामपुर छोड़कर नहीं जा रही, यही से लड़ूंगी चुनाव'
सैदनगर/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद जयाप्रदा ने कहा है कि वो रामपुर छोड़कर नहीं जा रही हैं। लोकसभा का अगला चुनाव भी वो रामपुर से ही लड़ेंगी। विरोधी इस बारे में अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के दौरान साफ हो जाएगा कि जनता का समर्थन किसको हासिल है।
सांसद शुक्रवार को सैदनगर के अटरिया गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों ने मुझे बहन और बेटी की तरह प्यार दिया है। मैं इन लोगों को कैसे छोड़ सकती हूं।
विज्ञापन
जयाप्रदा ने कहा कि 2004 में लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद मैं 300 करोड़ रुपये इस क्षेत्र के विकास के लिए लेकर आई थी। इस पैसे से ग्रामीण इलाकों नदियों पर पुल, सड़क बनवाई गई।
विज्ञापन
विकास के कार्य कराए गए। मैंने ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि रामपुर के एक ताकतवर नेता फैक्ट्रियां बंद करवा रहे हैं, लोगों के घर तुड़वा रहे हैं। अगर जनता ने मौका दिया है तो विकास कराएं।
जयाप्रदा ने कहा कि छात्रों को लैपटॉप बांटने का सुझाव अमर सिंह ने ही दिया था, लेकिन उनको पार्टी से निकाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। इससे अच्छी तो मायावती के नेतृत्व वाली बसपा सरकार थी।
जयाप्रदा ने इससे पहले सैदनगर के रूप का मजरा व काशीपुर में भी सांसद निधि से निर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया। इस मौके रामकिरत आर्य, चूरामन सैनी, आफिज एजाज अहमद, रवि गंगवार, विनय तिवारी, मुस्तफा हुसैन, आसिफ खां, जावेद खां सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
जगन की तारीफ कर चुकी हैं जया
गौरतलब है कि जयाप्रदा ने अपने जन्मदिन के मौके पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी व उनके बेटे जगनमोहन रेड्डी की तारीफ की थी।
इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जया अगला लोकसभा चुनाव आंध्र प्रदेश से लड़ सकती हैं।