{"_id":"83524ed286300fc03b8153dcb7c1f492","slug":"ramgopal-yadav-statement-on-muzaffarnagar-violance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर हिंसा पर भड़के रामगोपाल, बोले हद में रहो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर हिंसा पर भड़के रामगोपाल, बोले हद में रहो
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Oct 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर हिंसा पर सीबीआई जांच कराने की मांग को समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने नकार दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर हिंसा मुद्दे पर सरकार की हुई किरकिरी के बाद सपा महासचिव इससे बचते दिखे। इस दौरान रामगोपाल यादव ने प्रेस वार्ता में मीडिया को भी आड़े हाथों लिया।
रामगोपाल सेक्टर-110 के एक निजी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर रविवार सुबह नोएडा आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब देने के बजाए हद में रहने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
पत्रकारों ने पूछा कि मुजफ्फरनगर के पूर्व एसएसपी प्रवीण कुमार ने हिंसा पर सीबीआई जांच की मांग की है। ऐसे में क्या सरकार सीबीआई से जांच कराएगी तो रामगोपाल ने सीबीआई जांच कराने की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसकी कोई जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, एक न्यूज चैनल द्वारा किए स्टिंग आपरेशन में कैबिनेट मंत्री आजम खान का नाम आने का हवाला देकर कार्रवाई किए जाने के बाबत पूछने पर रामगोपाल ने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता।
वहीं, इस मुद्दे पर मीडिया को भी हद में रहने की सलाह दे डाली। इस दौरान वह अस्पताल में करीब एक घंटे रुके।