फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ramdev statement about bjp and modi

मैंने मोदी को समर्थन दिया है, भाजपा को नहीं-रामदेव

Fri, 19 Jul 2013 11:25 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
ramdev statement about bjp and modi

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में योग गुरु बाबा रामदेव ने भाजपा और नरेंद्र मोदी के बीच अलग तरह का फर्क खड़ा किया। पहली बार सार्वजनिक मंच से उन्होंने कहा कि मैंने मुद्दे के आधार पर मोदी को समर्थन दिया है, न कि भाजपा को।

विज्ञापन


मोदी ने जनता के बीच भरोसा पैदा करने की कोशिश की है, लेकिन भाजपा को अपनी प्रमाणिकता साबित करनी होगी। बाबा ने जहां बदलाव को देश की जरूरत बताया, वहीं कांग्रेस पर तीखे वार किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को गर्त में मिलाने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

नाटी इमली के वैश्य मंडपम् में गुरुवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की प्रांतीय कार्यकर्ता गोष्ठी से पहले बाबा रामदेव ने कहा कि मुद्दे के आधार पर नरेंद्र मोदी का साथ देने की मैंने सहमति दे दी है, लेकिन अभी भाजपा उस भरोसे लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा का इशारा काले धन और भ्रष्टाचार सरीखे ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा के पुराने स्टैंड की तरफ था। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको अपने बारे में पता नहीं है वो राष्ट्र की बात करते हैं। फेसबुक पर उन्हें पप्पू कहा जा रहा है।

बाबा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है। रुपये का तेजी से अवमूल्यन हो रहा है। 1947 में एक रुपया एक डॉलर के बराबर था, लेकिन अब 62 रुपया एक डॉलर के बराबर हो पा रहा है।

रक्षा और संचार के क्षेत्र में एफडीआई लागू करने पर उन्होंने चिंता जताई तो सुरक्षा के सवाल पर भी वह बेहद तल्ख थे। उन्होंने बताया कि एक हजार से अधिक आतंकी देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपे हुए हैं।


ऐसे आतंकी घात लगाकर किसी भी समय देश को जबरदस्त नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिर भी ईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को उन पर कार्रवाई करने की छूट नहीं है। ऐसे में समय रहते चेतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed