फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ramdev slams rahul gandhi and congress

मुसलमानों को कुत्ता समझती है कांग्रेस: रामदेव

Wed, 17 Jul 2013 02:09 PM IST
लखनऊ/आशुतोष मिश्रा
लखनऊ/आशुतोष मिश्रा Updated Wed, 17 Jul 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
ramdev slams rahul gandhi and congress

बाबा रामदेव की जुबान एक बार फिर फिसल गई है। चुनाव की तैयारियों में जुटे बाबा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी में कई ऐसे बयान दिए, जिनकी सफाई देना उनके लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

विज्ञापन


बाबा बुधवार को युवा भारत कार्यकर्ता सम्मलेन में शिरकत करने राजधानी पहुंचे थे। उन्होंने सत्संग से पहले प्रेसवार्ता में 'कुत्ते' पर चल रही सियासी बहस और उठापटक को नए मायने दे दिए।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को कुत्ता समझती है और सिर्फ वोट के लिए उन्हें लुभाती-पुचकारती रहती है। यही वजह है कि कांग्रेस के लोगों मोदी के इंटरव्यू को मुसलमानों से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या ऐसे बयानों के पीछे राजनैतिक फायदे की मंशा है, तो उन्होंने कहा कि वह कभी भी देश की सभी सीटों से अपने कार्यकर्ताओं को खड़ा कर सकते हैं, लेकिन वह राजनीतिक पद नहीं लेना चाहते।

कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रामदेव इन बयानों को फायदा भारतीय जनता पार्टी को पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, रामदेव ने यह भी साफ कर दिया कि वह सिर्फ काले धन को चुनावी मुद्दा बनाएंगे


रामदेव ने राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भोंदू हैं और उन्हें ख्वाब में भी नरेंद्र मोदी से डर लगता है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि ऐसे भोंदू को कोई वोट क्यों देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed