फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ram temple will be built Ayodhya, no building named on Babar, says Kesav Prasad Maurya

राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनेगा, कोई बाबर के नाम की इमारत नहीं : केशव मौर्य

Fri, 26 Oct 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Ram temple will be built Ayodhya, no building named on Babar, says Kesav Prasad Maurya
फाइल फोटो - फोटो : self

विज्ञापन
भाजपा के अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यहां इस विश्वास के साथ आया हूं कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से बड़ी विजय प्राप्त करेंगे। रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। वहां पर बाबर के नाम की कोई इमारत नहीं बनेगी।
 
केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अभी मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। 29 तारीख से प्रतिदिन सुनवाई होने वाली है। सुनवाई पूरी होने के बाद अनुकूल परिणाम की हर रामभक्त प्रतीक्षा कर रहा है। जब तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, तब तक प्रतीक्षा करेंगे। भव्य मंदिर निर्माण तो जरूर होगा। लेकिन, कब होता है. कितनी देर में होता है। निर्णय कब तक आता है, ये विषय क्योंकि हमलोग नहीं तय करते हैं। उसे न्यायालय को तय करना है।
विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या जाने और प्रवीण तोगडि़या के समर्थन के सवाल पर कहा कि देखिए रामभक्त के नाते रामलला के दर्शन कोई भी रामभक्त कर सकता है। 2019 के पहले राम मंदिर के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें 29 अक्टूबर से हर दिन सुनवाई होने जा रही है। मुझे लगता है कि उसकी प्रतीक्षा हर रामभक्त को करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीबीआई प्रकरण पर कांग्रेस के धरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बेदखल होने के बाद फिर से वापसी के लिए बेचैन है। उस बेचैनी का प्रदर्शन वो इस प्रकार से करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे कोई सूरज के ऊपर ये प्रयास करे कि हम पत्थर मार देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया की सबसे ईमानदार सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

 
उन्होंने कहा कि जो गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पूरे देश का विश्वास मोदी जी पर है. पूरे देश का अविश्वास भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर है। इसलिए, सीबीआई के विषय पर मुझे अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहना है। सरकार जो कदम उठा रही है, वो देश के हित में ले रही है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के हित में ले रही है। जो झूठ की मशीन बनकर कांग्रेस पूरे देश में घूम रही है, उसका सफाया होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed