यूपी में महादंगल: मोदी, मुलायम और केजरी की टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि दिल्ली की कुर्सी तक पहंचने का रास्ता यूपी से होकर जाता है। आज यूपी में महादंगल का दिन है जहां मोदी, केजरीवाल और मुलायम भिड़ रहे हैं।
इलाहाबाद में मुलायम, कानपुर में केजरीवाल और लखनऊ में मोदी रैली करेंगे। तीनों में ही लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया गया है।
महादंगल ज़रूर यूपी में हो रहा है लेकिन निगाहें दिल्ली की कुर्सी पर ही हैं। महासमर के लिए जमीन बेशक यूपी की चुनी गई है लेकिन लक्ष्य दिल्ली की सत्ता ही है।
लखनऊ में मोदी की रैली
लखनऊ में आज बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली है। कल्याण सिंह भी आज औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
मोदी की रैली लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर में है। पार्टी का दावा है कि इसमें करीब 25 लाख की भीड़ जुटेगी। सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर लगाई गई है। बीजेपी भी ये जानती है कि यूपी की 80 सीट बेहद महत्वपूर्ण हैं और वो इनको हासिल करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।
इलाहाबाद में मुलायम की रैली
यूपी के मशहूर सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद में मुलायम सिंह ताल ठोंके रहे हैं। उनको जानने वाले ये भी जानते हैं कि वे पहले पहलवान भी थे। वे अक्सर ऐसे दांव खेलते हैं कि सामने वाला हैरान रह जाता है।
यूपी की कुर्सी पर बेटे को बैठाने के बाद अब उनकी निगाह दिल्ली की कुर्सी पर है। इलाहाबाद की रैली में मुलायम और अखिलेश दोनों मौजूद हैं। तीसरे मोर्चे को बनाने और ताकत देने के लिए मुलायम सिंह ने ताकत झोंक रखी है।
कानपुर में केजरीवाल की रैली
आज कानपुर में केजरीवाल की भी रैली है। गाजियाबाद से कानपुर तक रोड शो करते हुए पहुंचे हैं केजरीवाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद केजरीवाल का हौंसला बढ़ा हुआ है।
कानपुर में वे अपने चिपरिचत आम आदमी अंदाज में लोगों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के और भी नेता मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि वे एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधेंगे।