फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rajnath speech in bjp rally

'सूप बोले तो बोले चलनी का बोले'

Fri, 24 Jan 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 24 Jan 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
rajnath speech in bjp rally

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के मानबेला में विजय शंखनाद रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि गरीबी का कोई मजहब नहीं होता लेकिन उत्तर प्रदेश की सपा सरकार गरीबी भी मजहब के आधार पर ही दूर करने के लिए योजनाएं बना रही है। नौजवान देश की सबसे बड़ी पूंजी है, यह सरकार उनके प्रति भी भेदभाव कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को धर्म और संप्रदाय के नाम पर स्कॉलरशिप दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के पहले सपा ने ढेर सारे सपने दिखाए थे लेकिन दो साल में ही सभी टूट गए।
विज्ञापन


सपा पर बरसते हुए कहा कि उनके (सपा के) मायने में राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए ही की जाती है। मुजफ्फरनगर दंगे पर वह बोले, प्रदेश सरकार अगर सूझबूझ का परिचय देती तो इसे रोका जा सकता था लेकिन उसने तो दंगे को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के पीएम उम्मीदवारी पर सोनिया के कटाक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘सूप बोले तो बोले चलनी का बोले’। इसी तरह प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन पर भी व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश को खतरा है तो उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के 10 सालों में कौन सा आबाद हो गया।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में गरीब बहुत हैं। लोग संकट के दौर से गुजर रहे हैं और जिसे उन्होंने बागडोर सौंपी वे उनसे क्रूर मजाक कर रहे हैं। इंसेफेलाइटिस से हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो जा रही है। किसानों का न धान खरीदा जा रहा न गेहूं। चीनी मिल मालिकों के साथ मिलकर सरकार गन्ना किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो इन सभी समस्याओं से निजात मिलेगी। किसानों के लिए कृषि आमदनी बीमा योजना लागू की जाएगी और बुवाई के पहले ही खेत की न्यूनतम आमदनी तय कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed