{"_id":"ee16b6b4-a010-11e2-9189-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-singh-village-faces-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह का गांव तीन माह से अंधेरे में डूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह का गांव तीन माह से अंधेरे में डूबा
शिकारगंज (चंदौली)/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का पैतृक गांव भभौरा तीन माह से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली न होने के कारण सिंचाई तथा पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
भभौरा का ट्रांसफार्मर वैसे तो पिछले तीन माह से फुंका पड़ा है। लेकिन इसके पूर्व भी पिछले आठ माह में कई बार जल चुका है। लंबे समय से फजीहत झेल रहे गांव वालों का धैर्य आखिर जवाब दे गया।
विज्ञापन
रविवार को लोग टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। उनकी नाराजगी जनप्रतिनिधियों से भी है। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद तथा विधायक ने भी गांव का ट्रांसफार्मर बदलवाने तथा उसकी क्षमता वृद्धि का आश्वासन दिया था, परंतु कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
मजबूर होकर उन्हें आंदोलन छेड़ना पड़ रहा है। अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
ग्राम प्रधान सत्येंद्र राय ने कहा कि गांव में यादव, राय, राजपूत, कुम्हार, धोबी, बिंद, पाल, मुसलिम, नट आदि जाति के लगभग 3500 लोग निवास करते हैं।
ट्रांसफार्मर फुंकने से यहां पर सिंचाई तथा पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। नया ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही उसकी क्षमता वृद्धि करने की भी मांग की।
उधर, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल्दी ही बदल जाएगा। लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता कनेक्शन की संख्या बढ़ाए बिना संभव नहीं है।