{"_id":"5bf59610bdec2269a4150d00","slug":"raja-bhaiya-father-arrested-at-kishangarh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राजाभैया के पिता गिरफ्तार, पूछताछ के बाद अफसरों ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राजाभैया के पिता गिरफ्तार, पूछताछ के बाद अफसरों ने छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक राजा भैया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर साढ़े ग्यारह लाख रुपये नगदी मिलने पर रोके गए कुंडा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता उदयप्रताप सिंह को आयकर विभाग के अफसरों ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसके बाद वह पुष्कर मेले के लिए रवाना हो गए। उनके पास से बरामद रुपये जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को राजाभैया के पिता उदयप्रताप सिंह के पास अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान साढ़े ग्यारह लाख रुपये मिले थे। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी थी। चूंकि राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में इतनी धनराशि लेकर चलने पर पाबंदी है। देर शाम तक आयकर विभाग के अफसरों ने उदय प्रताप से पूछताछ करने के बाद उन्हें जाने दिया। उनके पास से बरामद रुपये जब्त कर लिए गए। पूछताछ के बाद उदय प्रताप सीधे पुष्कर मेले के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
राजाभैया व उनके पिता के पास हैं 13 घोड़े
पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया और उनके पिता उदयप्रताप के पास 13 घोड़े हैं, जिनमें 6 अच्छी नस्ल के हैं। उदय प्रताप के भदरी महल में 6 और बेंती कोठी में राजा भैया के पास अस्तबल में 7 घोड़े हैं। इनमें मारवाड़ी ब्लैक, मारवाड़ी रेड, मारवाड़ी ब्राउन, पंच कल्याणी, उदल और संघन नस्ल के भी घोड़े हैं। हर साल देश में नामचीन पशु मेले में अच्छी नस्ल के घोड़े खरीदने के लिए राजाभैया के पिता उदयप्रताप पहुंचते हैं। पुष्कर से भी घोड़े खरीदकर ला चुके हैं। कुछ दिनों तक घुड़सवारी करने के बाद घोड़ों को बेचते व खरीदते रहते हैं।
विज्ञापन