फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rahul strikes a chord with rickshaw pullers in banaras

राहुल आए, चौपाल लगाई और आश्वासन देकर चले गए

Sat, 01 Mar 2014 07:51 PM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul strikes a chord with rickshaw pullers in banaras

रिक्शा चौपाल के बहाने शनिवार को वाराणसी में राहुल गांधी ने आमजन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


सड़क की बदहाली का मुद्दा हो या फिर शिक्षा की असमानता, शनिवार को कैंट स्टेशन पर आयोजित रिक्शा चौपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का नजरिया स्पष्ट करते हुए सभी को आश्वस्त किया कि उनके घोषणा पत्र में यह मुद्दे प्रमुखता से शामिल होंगे।

पूरा अमला रहा राहुल के साथ मौजूद

Rahul strikes a chord with rickshaw pullers in banaras

इसीलिए वह देश में घूम-घूम कर विभिन्न कामगार वर्ग के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं पर बात कर रहे हैं।

चौपाल के दौरान केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांड‌िज ने रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उन्हें भी कवर किया जाएगा।

संवाद के दौरान राहुल गांधी के सामने रिक्शा चालकों ने पुलिस उत्पीड़न, सड़क की समस्या, हफ्ताबंदी को लेकर सभी पार्टियों द्वारा अनदेखी करने का मुद्दा उठाया।

रिक्शा चालकों ने अपनी मेहनत को कमतर आंककर खुद को हिकारत के नजरिये से देखने पर सवाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाना र‌िक्शेवालों का दर्द

Rahul strikes a chord with rickshaw pullers in banaras

राहुल ने इस दौरान रिक्शा चालकों, आटो रिक्शा और कुलियों से उनकी समस्या, घर-परिवार की स्थिति, बच्चों की पढ़ाई और मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में भी सवाल किया। रिक्शा चालकों ने उनसे आपबीती भी सुनाई।

राहुल ने समस्याएं सुनने के बाद रिक्शा चालकों से स्पष्ट कहा कि वह किसी को मुफ्त में रिक्शा या आटो रिक्शा नहीं दिला सकते लेकिन उनकी मूलभूत समस्याओं को दूर करने का काम कर सकते हैं।

उन्होंने रिक्शा चालकों के दर्द पर मरहम लगाते हुए कहा कि एक दिन रिक्शा चलाकर भी वह रिक्शा चालकों का दर्द नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि इसलिए वह लोगों से बात करने आए हैं ताकि उनसे जुड़े मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन

यूपी से साधा ब‌िहार पर ‌न‌िशाना

Rahul strikes a chord with rickshaw pullers in banaras

चौपाल में शामिल कामगारों ने जब सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया तो राहुल ने यूपी और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विकास की बात ही नहीं होती।

यहां की सड़कें नेताओं और ठेकेदारों के लिए बनाई जाती हैं न कि आम आदमी के लिए।

इससे पूर्व राहुल 11.00 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और प्रदेश प्रभारी मुधसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के साथ सड़क मार्ग से कैंट स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जो दो-चार लोग बैठकर घोषणापत्र बना देते थे वह अब अलग-थलग हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन

Rahul strikes a chord with rickshaw pullers in banaras

राहुल गांधी दोपहर करीब ढाई बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने रुद्राभिषेक किया और मंदिर की परंपरा और प्राचीनता की जानकारी ली।

इस दौरान अर्चकों ने उनसे मंदिर के तीसरे शिखर को स्वर्ण मंडित कराने का आग्रह किया। राहुल ने इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed