फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police arrive at the home of model Shraddha Dubey in Raebareli; her stepmother, with hands joined, pleads,

यूपी: रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पहुंची पुलिस, हाथ जोड़कर सौतेली मां बोली- हम लोगों को जीने दीजिए

Mon, 19 Oct 2026 05:58 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, रायबरेली
अमर उजाला, रायबरेली Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 19 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची। टीम ने पिता और सौतेली मां से करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की। पुलिस ने श्रद्धा के संपर्कों और पूर्व किरायेदार आनंद के बारे में भी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
UP: Police arrive at the home of model Shraddha Dubey in Raebareli; her stepmother, with hands joined, pleads,
श्रद्धा दुबे के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस रायबरेली पहुंची। पुलिस ने श्रद्धा के शहर के रामजीपुरम स्थित आवास पहुंचकर पिता एसपी दुबे व सौतेली मां से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। बताते हैं कि श्रद्धा के घर पर कुछ साल पहले किरायेदार रहे आनंद के बारे में भी पुलिस ने जानकारी ली। पूछताछ के बाद पुलिस टीम लखनऊ वापस लौट गई।

विज्ञापन


दरअसल, कारोबारी की मौत के मामले में श्रद्धा अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। श्रद्धा के पिता व सौतेली मां रायबरेली शहर स्थित आवास में रहते हैं। दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ टीम श्रद्धा के आवास पहुंची। पिता व सौतेली मां से श्रद्धा के बारे में जानकारी ली। बताते हैं कि पुलिस ने जानने का प्रयास किया कि श्रद्धा से किन-किन लोगों की जान पहचान थी। घटना के बाद श्रद्धा ने उनसे संपर्क करने का प्रयास तो नहीं किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

श्रद्धा के घर पर किराये पर रहने वाले आनंद नामक युवक के बारे में जानकारी ली। आनंद यहां पर श्रद्धा के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। वह अब कहीं अन्य जगह नौकरी कर रहा है। कहीं आनंद तो श्रद्धा की मदद नहीं कर रहा है, इसकी भी जानकारी ली। करीब डेढ़ बजे टीम लखनऊ वापस लौट गई। पुलिस टीम ने पिता व सौतेली मां से क्या पूछताछ की, इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

'आप लोगों के घर में भी औलादें होंगी'

पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी श्रद्धा की सौतेली मां से घटना के बारे में पूछताछ की गई। इस पर मां ने हाथ जोड़कर कहा कि श्रद्धा से मुझसे कोई संबंध नहीं है। कोई बात तक नहीं हुई है। कई साल से आना-जाना नहीं है। हम लोगों को जीने दीजिए। आप लोगों के घर में भी औलादें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed