फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rahul Gandhi raises questions over murder of Scheduled Caste youth in Rae Bareli

UP: 'ये सविंधान और न्याय की हत्या', राहुल गांधी ने रायबरेली में अनुसूचित जाति के युवक के मर्डर पर उठाए सवाल

Tue, 07 Oct 2025 11:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 11:26 AM IST
सार

रायबरेली में चोर समझ कर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद अब मामले पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं हरिओम के परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश चलेगा संविधान से, भीड़ की सनक से नहीं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi raises questions over murder of  Scheduled Caste youth in Rae Bareli
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में एक अनुसूचित जाति से युवक की हत्या को लेकर सवाल उठाए हैं। एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा कि रायबरेली में एक युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कमजोर की आवाज को छीना जा रहा है। लगता है जिदगी सस्ती समझी जा रही है। आज देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। संविधान की जगह बुलडोजर और इंसाफ की जगह डर ने ले ली है। आगे कहा कि मैं हरिओम के परिवार के साथ खड़ा हूं।


जानकारी के लिए बता दें कि रायबरेली के ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में चोर समझ कर युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। दलित युवक की हत्या के बाद से कांग्रेस हाईकमान एक्शन में है। सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर बीते सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर पहुंचे, जहां पर पूरे तुराब अली गांव जाकर मृतक हरिओम के पिता गंगादीन और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।


अजय राय ने कहा कि सांसद राहुल गांधी के कहने पर वह यहां आए हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उधर मामला राजनीतिक रूप से गर्म होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। सोमवार दोपहर को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया।

घटनास्थल के आसपास सन्नाटा फैला हुआ है। पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन कई और नाम भी शामिल हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हाल यह है कि गांव में महिलाएं और बच्चे ही बचे हैं। पुरुष भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed