यूपी के प्रतापगढ़ से बजेगा राहुल का बिगुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बारह बजे शहर के रामलीला मैदान में रैली कर यूपी में लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।
सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बड़े नेताओं ने बेल्हा में डेरा डाल दिया है। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और सांसद रत्ना सिंह शुक्रवार देर रात तक तैयारियों का जायजा लेते रहे। मंच और पंडाल की जिम्मेदारी शाहजहांपुर जिले के एक टेंट व्यवसायी को सौंपी गई है।
चुनाव से पहले की तैयारी
कार्यक्रम स्थल के ठीक बगल में राहुल गांधी का हेलीकाप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनाया गया है जबकि रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर सुरक्षा कर्मियों के लिए हेलीपैड बनाया गया है।
रामलीला मैदान के अधिकांश हिस्से को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। रामलीला मैदान में बने स्थायी मंच का इस्तेमाल राहुल गांधी नहीं करेंगे। दो नए मंचों का निर्माण किया गया है।
एक मंच पर राहुल गांधी के साथ पार्टी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरे मंच पर स्थानीय और अन्य जनपदों से आने वाले नेता बैठेंगे।