{"_id":"61f82da8425af9682b714f34","slug":"zilla-panchayat-member-s-son-found-in-unconscious-condition-raibaraily-news-lko615725585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी की हालत में मिला जिला पंचायत सदस्य का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोशी की हालत में मिला जिला पंचायत सदस्य का बेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बसिया की बाग मजरे अरखा गांव के पास संदिग्ध हालात में जिला पंचायत सदस्य का बेटा मिला। बेहोशी की हालत में मिले बच्चे को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी बृजेश कुमार ऊंचाहार तृतीय से जिला पंचायत सदस्य हैं। रविवार की शाम उसका सात वर्षीय पुत्र बादल उर्फ अंश घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान वह गायब हो गया। शाम होने पर घर वाले उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। देर रात करीब नौ बजे गांव के निकट एक भट्ठे के पास झाड़ी में वह बेहोशी की हालत में मिला।
सूचना पर कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि बच्चे की शर्ट गायब थी। उसको उल्टियां भी हुई थीं। बेटा कैसे वहां पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।