फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   youth was beaten to death with sticks in drain dispute in Raebareli case registered against four

UP News: नाली के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 06 Apr 2025 01:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Apr 2025 01:55 PM IST
सार

रायबरेली में नाली के विवाद में आरोपियों ने युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
youth was beaten to death with sticks in drain dispute in Raebareli case registered against four
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में नाली के विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार की है। यहां के रहने वाले राजेंद्र कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम राखन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बेटा अतुल तिवारी उर्फ गुड्डन उम्र करीब 42 वर्ष शनिवार की दोपहर घर से बाजार जा रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ram Navami: रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी रामनगरी; तस्वीरों में भव्य छटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय नाली के विवाद को लेकर पहले से घात लगाए बैठे पुनीत सिंह पुत्र अज्ञात, अजय वर्मा पुत्र अज्ञात, बौव्वा पुत्र राजू एवं करण प्रजापति पुत्र धनारी प्रजापति ने बेटे पर लाठी-डंडों एवं ईंट से हमला कर दिया। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना से माता सुशीला तिवारी, बहन अलका, वेदिका का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। टीम गठित करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed