फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth murdered, dead body found in pond

युवक की हत्या, तालाब में मिला शव

Sat, 19 Sep 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered, dead body found in pond
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिजौली गांव निवासी रामधीरज रावत (28) पुत्र धर्मराज गुरुवार को गांव के किनारे स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। वह शाम को जब घर वापस नहीं आया तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान रामधीरज तालाब के किनारे पाया गया।
विज्ञापन

परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार डीके सिंह का कहना है कि मृतक के पिता ने गांव के ही रिंकू नामक एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed