{"_id":"611d4fc18ebc3e79ae06d83d","slug":"youth-killed-in-road-accident-one-injured-raibaraily-news-lko591847411","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाघ का पुरवा मजरे थुलवासा गांव निवासी अजय तिवारी (24) बाइक से अपने चचेरे भाई सर्वेश के साथ रिश्तेदारी में गया था। रीवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई जबकि चचेरे भाई सर्वेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।