{"_id":"5d1badf48ebc3e3cdd79c3fb","slug":"youth-killed-body-thrown-in-canal-raibaraily-news-lko468551062","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, शव नहर में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। युवक अपने भाई को बछरावां छोड़ने गया था, लेकिन इसके बाद घर लौटकर नहीं आया था। खोजबीन के बाद उसका शव नहर में मिला तो सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पर सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
पिता का आरोप है कि जमीन के विवाद में उसके बेटे की हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। बछरावां थाना क्षेत्र के कसरावां गांव निवासी प्रदीप कुमार (22) पुत्र शत्रोहन सोमवार सुबह अपने बड़े भाई रंगनाथ को बाइक से बछरावां रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था।
इसके बाद लौटकर नहीं आया। देर शाम को परिवारीजनों ने खोजबीन की तो नहर के किनारे बाइक खड़ी मिली। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो नहर में उसका शव मिला। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता शत्रोहन ने बताया कि उनके तीन बेटे संतोष, रंगनाथ के अलावा सबसे छोटा सबसे छोटा प्रदीप था। इसी वर्ष उसने बीए फाइनल की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता शत्रोहन ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में उसके बेटे की हत्या की गई। सीओ ने बताया कि पिता की तहरीर पर गांव के ही राजेश व धर्मेंद्र के विरुद्ध मर्डर का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थानेदार रवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।