फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth in car dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में कार सवार युवक की मौत

Sun, 16 Jan 2022 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Youth in car dies in suspicious circumstances
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव हाईवे किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

फुटेज में गड्ढे में गिरने से युवक की मौत की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक युवक नशे का आदी था। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
रायबरेली शहर के फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा (40) दोपहर के समय लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिविल लाइंस से लखनऊ की तरफ कार से कहीं गया था। सिविल लाइंस के पास एक गड्ढे में जगदीश का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। कोतवाल ने बताया कि मृतक नशे का आदी थी। सिविल लाइंस से पास गाड़ी से नीचे उतरा था और गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में भी युवक के गड्ढे में गिरने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed