{"_id":"623611bd495ed865c75120d4","slug":"youth-drowened-raibaraily-news-lko6222580158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस नहलाने गया युवक नाले में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस नहलाने गया युवक नाले में डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को होली के दिन भैंस नहलाने गया युवक नइया नाले में डूब गया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को युवक का शव पानी में उतराता मिला।
सघई का पुरवा मजरे अतरेहटा गांव निवासी रामफेर लोधी का पुत्र पिंकू (25) भैंस को नहलाने के लिए नइया नाले में ले गया था। इस दौरान भैंस पानी में कूद गई और नाले के दूसरी तरफ चली गई। काफी देर होने पर भी भैंस बाहर नहीं आई तो पिंकू भैंस निकालने के लिए पानी में कूद गया।
भैंस तो बाहर आ गई, लेकिन वह पानी में डूब गया। सूचना पर एसडीएम सालिगराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जब ग्रामीण नाले की तरफ गए तो पिंकू का शव अतरेहटा के पास बबूल की डाल में फंसा मिला। होली के दिन हुई इस घटना से त्योहार फीका रहा। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।