फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 26 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बछऊपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेल लाइन के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की बात कह रही है। मामले में परिवारीजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

बछऊपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रजनीश अग्रहरि (22) किसी शहर में काम करता था। लगभग एक माह पहले गांव लौटने के बाद वह बाबा का पुरवा के पास एक ट्रेडर्स की दुकान पर काम करने लगा। बुधवार शाम वह खेत की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह गांव के लोग शौच के लिए रेल लाइन की तरफ गए तो रजनीश का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना की खबर आसपास के गांवों में फैली तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी घर वालों को दी गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। ग्रामीण युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं जबकि कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही बात सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed