{"_id":"5e5aa97d8ebc3ec981316537","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko511337290","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेरहवीं में आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस हार्टअटैक के चलते युवक की मौत होना बता रही है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव का रहने वाला पंकज (23) पुत्र रमेश शुक्रवार रात मंचितपुर गांव तेरहवीं में गया था। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
पंकज की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पंकज अपनी ससुराल तेरहवीं में गया था। हार्टअटैक के चलते उसकी मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।