{"_id":"5ef7838b8ebc3e431b2fc222","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-raibaraily-news-lko5280520146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमारी में करंट उतरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमारी में करंट उतरने से युवक की मौत
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह आलमारी में करंट उतरने से युवक की मौैत हो गई। घटना उस समय हुई, जब युवक आलमारी से पैसा निकालने गया था।
पूरे छेदा खां मजरे अमावा गांव निवासी भगत यादव का बेटा संतराम (30) आलमारी से पैसा निकालने गया था। आलमारी के पास से ही बिजली के तार गुजरे थे। जिससे आलमारी में करंट उतर आया। संतराम पैसा निकालने के लिए आलमारी के पास पहुुंचा। आलमारी को छूते ही करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक पैसे लेकर कमरे से बाहर ना निकलने पर परिवारीजन पहुंचे तो संतराम तड़पता हुआ मिला।
आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब 10 माह पहले भगत के दूसरे बेटे श्रीराम की भी दिल्ली में करंट से चिपकने के कारण मौत हो गई थी। अब संतराम की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। थाने पर घटना की सूचना नहीं दी गई है।