{"_id":"1b320ae8b18b0e84d2baac88c6141c1f","slug":"young-woman-jumps-in-the-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव की रहने वाली युवती ने गुरुवार को शारदा नहर में छलांग लगा दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अता-पता नहीं चल सका है। नहर में उसकी खोजबीन की जा रही है।
गांव की रहने वाली शब्बो (20) गुरुवार को परिवारीजनों से बिना बताए घर से चली गई। गांव के बाहर जाकर शारदा नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बह गई।
उसे बचाने की कोशिश भी की गई, पर बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। युवती के काफी देर तक घर न आने पर पिता अब्दुल समेत अन्य परिवारीजन उसे ढूंढने निकले।
विज्ञापन
नहर के पास पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे शब्बो के नहर में कूदने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एसओ आरपी रावत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पानी में युवती की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन जारी है।