Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young professional criminals involved in murder of businessman

Raebareli News: युवा पेशेवर अपराधियों का व्यापारी की हत्या में हाथ

Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young professional criminals involved in murder of businessman
महरानीगंज में व्यापारी के घर के बाहर मौजूद लोग।
रायबरेली। गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी और उनकी पत्नी सरोजनी देवी के साथ हैवानियत में शामिल पांचों अपराधी युवा बताए जा रहे हैं। चार अपराधियों की उम्र करीब 20 साल, जबकि एक अपराधी की उम्र 25 साल है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों को देखकर पुलिस उनकी उम्र का यही अंदाजा लगा रही है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की माने तो गल्ला व्यापारी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अपराधी दिख रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। कार और बाइक के नंबर भी साफ नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कैमरे की सभी फुटेज पुलिस फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेज रही है। पुलिस का मानना है कि फॉरेंसिक लैब में ऐसे संसाधन होते हैं, जिनके जरिए अपराधियों की पहचान करने में आसानी होती है।
विज्ञापन


सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए एसओजी समेत पांच पुलिस टीमें लगी हैं। व्यापारी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटनास्थल पर सक्रिय थे चार मोबाइल नंबर
जिस समय गल्ला व्यापारी सुखदेव और उनकी पत्नी पर बर्बरता की गई, उस दौरान घटनास्थल पर चार मोबाइल नंबर सक्रिय थे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सर्विलांस के जरिए इसका पता लगने पर सक्रिय मोबाइल नंबरों के मालिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन संदिग्धों से पुुलिस पूछताछ कर रही है कि घटना के समय उनका मोबाइल नंबर वहां कैसे सक्रिय थे। पांच अन्य संदिग्ध लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।


एक संदिग्ध को पकड़ा, हो रही पूछताछ
एम्स में भर्ती गल्ला व्यापारी की पत्नी सरोजनी देवी से भी पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक पत्नी ने संदेह जताया है कि सल्लर नामक एक व्यक्ति घटना में शामिल था। पत्नी के संदेह जताने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं।


चार राउंड फायरिंग, फिर भी नहीं लगी भनक
गर्मी में ज्यादातर लोग घरों के बाहर ही सोते हैं। अपराधियों ने गल्ला व्यापारी के घर पर एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग की थी। सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतने राउंड फायरिंग होने के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो पाई। पुलिस इसे लेकर हैरान है। पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतने राउंड फायरिंग होने के बाद आसपास के लोगों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। कहीं कुछ छिपाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है।



किसी करीबी के शामिल होने की आशंका
महरानीगंज में अचानक इतनी बड़ी वारदात होना सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी मानकर चल रही है कि किसी करीबी व्यक्ति के शामिल हुए बिना अचानक इतनी बड़ी वारदात नहीं हो सकती है। पुलिस गांव और आसपास के संदिग्ध लोगों से प्रकरण के बारे में पूछताछ कर रही है। कई वरिष्ठजनों से घटना के बारे में गोपनीय जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed