फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man strangled to death in a love affair

प्रेम-प्रसंग में युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या

Mon, 14 Dec 2020 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death in a love affair
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के किरतपुर मजरे सतांव गांव में शनिवार रात युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग में बड़े भाई पर हत्या करने का शक गहराने पर पुलिस बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि मृतक की मां ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किरतपुर मजरे सतांव गांव निवासी रामबरन (22) पुत्र रामशंकर शनिवार रात अपने भाई शमशेर और भाभी लाली के साथ गांव के बाहर गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था। भाभी लाली के मुताबिक रात करीब 10.30 बजे देवर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं और पति रातभर खेत में ही रहे। रविवार सुबह बगल के खेत में रामबरन का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। रामबरन की हत्या की जानकारी होते ही ग्रामीणों का मौके पर मजमा जुट गया।
बेटे की मौत से मां ममता रोते-रोते बदहवास हो गई। उसके अलावा अन्य परिवारीजन भी युवक की हत्या से गमगीन हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
गमछे से गला दबाकर रामबरन की हत्या की गई। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। शुरुआती जांच में पुलिस बड़े भाई पर ही युवक की हत्या करने का शक जता रही है। उसने बड़े भाई को हिरासत में भी ले लिया है।
पुलिस का मानना है कि प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है। कार्यवाहक थानेदार सुरेश सिंह का कहना है कि मृतका की मां ममता की तहरीर पर अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच चल रही है।

गमछे से गला दबाकर युवक की हत्या की गई है। शुरुआती जांच में मृतक के बड़े भाई पर ही हत्या करने का शक जा रहा है। हालांकि पूरी जांच और साक्ष्य मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। सख्त कार्रवाई होगी।- विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed