फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man's leg slipped while getting off the train, both legs amputated

ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर फिसला, दोनों पैर कटे

Mon, 17 Feb 2020 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Young man's leg slipped while getting off the train, both legs amputated
उतरते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे
विज्ञापन

गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
रायबरेली। बछरावां रेलवे स्टेशन बछरावां के प्लेटफार्म से लगभग 20 मीटर दूरी पर एक युवक की ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने के चलते ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सारीखेड़ा मजरे गूढ़ा गांव का रहने वाला सनी (25) पुत्र रामकुमार 4512 नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से मेरठ से बछरावां आ रहा था। ट्रेन के बछरावां रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद प्लेटफार्म से लगभग 20 मीटर दूरी पर वह ट्रेेन से उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन

दरोगा सुरेशचंद्र तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजन प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ लेकर गए। युवक ने मेरठ से लखनऊ तक का टिकट लिया था। उसके नींद में होने की आशंका जताई गई है, जिससे वह आनन-फानन ट्रेन से उतरा और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed