{"_id":"6867d30b05ab3dfeda013bce","slug":"young-man-died-after-tractor-trolley-overturned-in-raebareli-while-woman-is-in-critical-condition-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत...महिला की हालत नाजुक, धान रोपाई के लिए बेल लेकर जा रहा था खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत...महिला की हालत नाजुक, धान रोपाई के लिए बेल लेकर जा रहा था खेत
Fri, 04 Jul 2025 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:41 PM IST
सार
रायबरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। चालक धान रोपाई के लिए बेल लेकर खेत जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
धान की बेल लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत हो गई। जबकि, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुशल खेड़ा मजरे थुलेडीं गांव में हुआ। दोपहर को गांव निवासी लवकुश ( 26) गांव की शांति देवी के खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में बेल (बेड़न) लादकर जा रहा था। उसके साथ शांति भी ट्रैक्टर में बैठी थी। गांव से बाहर रास्ता खराब होने पर ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लवकुश के परिजनों को दी। खबर पाकर परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लवकुश और शांति को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर डॉ. प्रभात मिश्रा ने लवकुश के मृत होने की पुष्टि की। शांति की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन