Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   You will have to wait for mutual transfers now

Raebareli News: परस्पर तबादलों के लिए अभी करना होगा इंतजार

Tue, 06 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
You will have to wait for mutual transfers now
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले 913 शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा। परस्पर तबादले के लिए आगे की प्रक्रिया की नई समय सारिणी आ गई है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारियों की सत्यापन आख्या आने के बाद 13 मई तक सभी आवेदन पत्रों को जिला कमेटी के समक्ष संस्तुति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद पेयर (जोड़ा) बनाए जाएंगे। जिले के बाहर जाने वालों का आदेश 23 मई को और जिले के भीतर तबादले के आदेश चार जून को जारी होंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से शुरू होने वाले ग्रीष्मावकाश के दौरान पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करनी है। आवेदन की समय सीमा तीन मई को समाप्त हो चुकी है। 913 शिक्षकों ने आवेदन किया है। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह के मुताबिक, 608 शिक्षक जिले के भीतर परस्पर तबादला चाहते हैं, वहीं दूसरे जिले जाने के लिए 305 शिक्षकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के कारण आगे की प्रक्रिया के लिए नई समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। आवेदन के प्रिंट आउट जमा हो रहे हैं। दोनों प्रकार के परस्पर तबादलों के आवेदन पत्रों की पात्रता के संबंध में पांच से आठ मई तक खंड शिक्षा अधिकारी सत्यापन आख्या देंगे। इसके बाद नौ से 13 मई तक जिला कमेटी के समक्ष आवेदन पत्रों को संस्तुति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला कमेटी की संस्तुति के बाद पेयर (जोड़ा) बनाने का काम होगा। जिले के बाहर जाने वाले शिक्षकों को ओटीपी के जरिए पेयर बनाने की तिथि 14 से 20 मई तक तय की गई है। जिन शिक्षकों के पेयर बन जाएंगे, उनके तबादले का आदेश 23 मई को जारी कर दिया जाएगा।


जिले के भीतर परस्पर तबादले का आवेदन करने वाले शिक्षक 25 से 31 मई तक ओटीपी के जरिए पेयर बनाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जारी समय सारिणी के अंतर्गत प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जिन शिक्षकों को तबादला आदेश मिलेगा, उन्हें कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने का काम ग्रीष्मावकाश के दौरान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed