फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wrangling over eviction, performance

अतिक्रमण हटाने को लेकर तकरार, प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर में बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों और नगर पालिका के ईओ के बीच तीखी तकरार हुई। दुकानदार एक दिन की मोहलत मांग रहे थे पर अधिकारी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए दुकानदारों ने पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, लेकिन बात नहीं बनी। एक के बाद एक अतिक्रमण हटवाए गए। कुछ दुकानदारों ने तोे अपनी दुकानें खुद ही हटा ली।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वैश्य, सीओ सदर सत्यपाल सिंह, नगर पालिका के ईओ पीएन सिंह की अगुवाई में पुलिस की मौजूदगी में कैपरगंज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के दुकानदार दिनेश कुमार, पप्पू गुप्ता, संतोष गुप्ता, अर्जुन यादव आदि ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। किसी की पान की दुकान थी तो कोई सड़क किनारे चाय बनाता था।

 इन दुकानदारों का कहना है कि एक दिन की मोहलत दी जाए तो वह अपनी दुकानें हटा लें। ईओ ने अतिक्रमण हटवाना बंद नहीं कराया। इस पर ईओ और व्यापारियों में तीखी तकरार हुई।


दुकानदारों ने अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसी की दुकान के सामने बने चबूतरे को ढहवाया गया तो किसी के टीनशेड हटवाए गए। ईओ का कहना है कि अतिक्रमणकारी बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed