{"_id":"62a8d980e21e3377510bc45f","slug":"worship-raibaraily-news-lko6352059186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी, की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी, की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ/ऊंचाहार (रायबरेली)। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर मंगलवार को जिलेभर के गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का मेला लगा रहा। सभी घाटों पर सुबह से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। इस दौरान जयकारे भी गूंजे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। गंगा की धारा में सिपाही स्टीमर से भी निगरानी करते रहे।
डलमऊ के गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट, शुकुल घाट समेत अन्य सभी घाटों पर स्नानार्थियों का मेला लगा रहा।
विज्ञापन
मां गंगा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पूजा की। गंगा तट स्थित मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मुराईबाग चौराहे पर कई बार जाम जैसी स्थिति नजर आई। ऊंचाहार क्षेत्र के गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां गंगे की निर्मल धारा में डुबकी लगाई।
हवन-पूजन किया और भोग प्रसाद चढ़ाकर अपनी उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा। गोकना घाट, गोला घाट, बादशाहपुर घाट, पूरे तीर खरौली घाट, कल्यानी घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु नजर आए।
भोर से ही हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान शुरू हुआ। मां गंगे की पूजा की। गंगा तट पर स्थित मंदिरों में जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शहद, मिठाई का भोग लगाया।