फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   workshop

छात्राओं ने आत्मरक्षा का किया सामूहिक प्रदर्शन, शारीरिक व मानसिक रूप से किया गया तैयार

Sat, 02 Jan 2021 08:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
workshop
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हरचंदपुर नगर इकाई की ओर से शनिवार को जनपद इंटर कॉलेज में मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सामूहिक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सामूहिक प्रदर्शन कार्यक्रम में एंटी रोमियो स्क्वायड के सदस्यों ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। अंत में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रांत मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि मिशन साहसी अभियान छात्राओं की आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी मानसिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन करते हुए अन्याय व दुर्व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने का एक सशक्त कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के परिवेश में छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद मिशन साहसी नामक अभियान चलाकर उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से आत्मरक्षा के लिए तैयार कर रहा है। कोविड-19 में हरचंदपुर नगर इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो समाज की सकारात्मकता को प्रदर्शित करता है।

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी समाज में संतुलन के लिए आगे आना होगा। संचालन सूर्यांश सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में पूर्णिमा वैश्य, अनूप सिंह, अर्पित मिश्र, सुधीर सिंह, आनंद सिंह, हर्षित सिंह, हर्षप्रताप सिंह, शीलू यादव, उज्ज्वल, अभय, संजय सिंह, अभिषेक, प्रदीप, अमर, आयुष, लवकुश, हिमांशु, मनोज सिंह, रामजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed