{"_id":"61d087fc15b1380331306439","slug":"worker-s-body-found-in-pond-under-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko611523843","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में तालाब में मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में तालाब में मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन
श्रमिक की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन व मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : RAIBARAILY
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में एक श्रमिक का शव तालाब में उतराता मिला। जानकारी होने पर बड़े भाई ने तालाब में कूदकर उसे किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पत्नी अपने मायके में थी। श्रमिक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। श्रमिक तालाब में कैसे पहुंचा। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
भदोखर के भखरवारा गांव निवासी रामकेवल (35) मजदूरी करता था। उसकी शादी गोसाई का पुरवा गांव से हुई थी। पत्नी काफी दिनों से मायके में रहती थी।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे आसपास के ग्रामीणों को तालाब की जलकुंभी में किसी के चीखने की आवाज आई तो लोग तालाब के पास गए। आवाज से उसकी पहचान रामकेवल के रूप में हुई तो बड़ा भाई रामकेस ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पिता बैरागी ने बताया कि बेटा ठीक था। वह तालाब में कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी नहीं है। एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।