फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Worker died after being hit by high-tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Sun, 14 Jun 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Worker died after being hit by high-tension line
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में भवन निर्माण के दौरान एक श्रमिक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फरीदगढ़ मजरे आजादपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र रामसेवक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। अशोक अपने गांव के ही सलमान के यहां मकान निर्माण करा रहा था। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। उसी के नीचे भवन का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को छत की स्लैब डाली जा रही थी। अशोक भी इसमें मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज इन्हौना हरदेव बहादुर सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed