फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Work start in stadiom

Raebareli News: स्टेडियम की सुधरेगी हालत, काम शुरू

Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Work start in stadiom
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : संवाद
रायबरेली। शहर में जेल रोड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए काम शुरू हो गया है। भले ही अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। जर्जर हिस्सों को धीरे-धीरे ध्वस्त कराया जा रहा है। एक हफ्ते बाद भूमि पूजन कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन


काम पूरा होने के बाद यह स्टेडियम बिलकुल नए लुक में नजर आएगा। स्टेडियम परिसर में बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और तरणताल की हालत भी सुधर जाएगी। शहर में इकलौता स्टेडियम जेल रोड पर स्थित है। इस स्टेडियम की हालत काफी खराब हो चुकी है। एथलेटिक्स ट्रैक और मैदान ऊबड़-खाबड़ है, जिससे अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम परिसर में ही बना एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड जीर्णशीर्ण हो चुका है। एस्ट्रोटर्फ खराब हो चुका है, वहीं दर्शक दीर्घा की कुर्सियां टूट चुकी हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनी चारदीवारी भी कई जगह जर्जर है तो कुछ जगह टूट गई है। जलनिकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त न होने से स्टेडियम परिसर में पानी भर जाता है। स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए करीब एक साल से प्रयास चल रहा था। इसमें सफलता उस समय मिली, जब स्टेडियम के लिए बजट स्वीकृत हुआ और पहली किश्त भी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की रूपरेखा बनाई गई। भले ही अभी औपचारिक रूप से निर्माण शुरू नहीं हुआ है, लेकिन तैयारी शुरू हो गई है। इसीलिए जर्जर हिस्से ढहाए जाने लगे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि भूमि पूजन न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

एक हफ्ते बाद भूमि पूजन कराने की योजना है। अभी जर्जर बाउंड्रीवाॅल को कुछ मजदूरों से तोड़वाया जा रहा है। स्टेडियम के अंदर सफाई कराई जा रही है, ताकि भूमि पूजन के बाद तेजी से निर्माण कराए जा सके। पहली किस्त के रूप में मिली धनराशि से प्रथम चरण के अंतर्गत बाउंड्रीवाॅल दुरुस्त कराएंगे। तरणताल और बैडमिंटन हॉल को भी दुरुस्त कराया जाएगा।



दशा सुधारने को खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए 20 करोड़ नौ लाख 87 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि से नया कबड्डी हॉल और डबल स्टोरी भवन बनेगा। एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड का नवीनीकरण होगा। नए स्प्रिंकलर लगवाए जाएंगे। बाउंड्रीवाॅल, समतलीकरण, जलनिकासी की नालियां बनेंगी। तरण ताल और बैडमिंटन हॉल सुधारा जाएगा। इसके अलावा कई अन्य कार्य कराए जाएंगे, ताकि स्टेडियम को संवारा जा सके और सुविधाएं बढ़ सकें। पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये मिले हैं। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed