फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Women will be seen in the role of kingmaker in MLC elections

एमएलसी चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में दिखेंगी महिलाएं

Sat, 05 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women will be seen in the role of kingmaker in MLC elections
रायबरेली। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव में इस बार महिलाएं किंगमेकर की भूमिका में हैं। बिना महिला वोटरों के आशीर्वाद के नेताजी के भाग्य का फैसला संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

2478 वोटरों में 1060 महिला वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में तकरीबन 43 फीसदी महिलाएं हैं।
विधान परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह दीगर बात है कि दूसरे दिन भी एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ है, लेकिन इस बार एमएलसी के चुनाव में 43 फीसदी वोटर महिला उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगी।
विज्ञापन

खास बात यह कि छह नगर पंचायतों महराजगंज, लालगंज, परशदेपुर, नसीराबाद, डलमऊ, सलोन और जगतपुर ब्लॉक में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसी स्थिति में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों को महिलाओं का पूरा मान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को इस बार महिला मतदाताओं का महत्व इसलिए बढ़ गया है, क्योंकि पिछले चुनाव की तुलना में महिला वोटरों की संख्या इस बार काफी अधिक है।
चुनाव में 2478 वोटरों में 1060 महिला और 1418 पुरुष वोटर हैं। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही अंदर ही अंदर महिला वोटरों को रिझाने का प्रयास भी चल रहा है।
उम्मीदवारों को पता भी है कि बिना उनके आशीर्वाद की नैया पार नहीं होने वाली है। अधिक से अधिक महिला वोटरों को अपने पक्ष में करना जरूरी है। हालांकि इस बार विधान परिषद सदस्य पद का चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है।

यहां पुरुषों से ज्यादा हैं महिला वोटर
नगर निकाय पुरुष वोटर महिला वोटर
नगर पंचायत महराजगंज 05 06
नगर पंचायत लालगंज 05 11
नगर पंचायत परशदेपुर 04 06
नगर पंचायत नसीराबाद 05 09
नगर पंचायत डलमऊ 05 06
नगर पंचायत सलोन 05 08
ब्लॉक जगतपुर 41 44
पंचायतों व निकायों में महिला व पुरुष मतदाता
पंचायतें/ निकाय पुरुष वोटर महिला वोटर
गांवों में प्रधान व बीडीसी 1328 965
नगर पंचायत में सभासद 53 55
नगर पालिका सभासद 20 15
जिला पंचायत सदस्य 27 25
कुल 1418 1060
नामांकन शुरू, किसी भी पार्टी से उम्मीदवार घोषित नहीं
विधान परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया को दो दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 11 फरवरी तक नामांकन के बाद 14 फरवरी को जांच होगी। नाम वापसी 16 फरवरी तक की जा सकेगी। इसके बाद तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed