फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   women voters creates record for max vote than men

86 फीसदी बूथों पर महिलाओं ने बनाया रिकॉर्ड

Tue, 01 Mar 2022 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
women voters creates record for max vote than men
रायबरेली। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस बार महिला वोटरों का दबदबा देखने को मिला, लेकिन 27 फरवरी को सलोन विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में तो महिलाओं ने रिकॉर्ड ही कायम कर दिया। पुराने सभी चुनावों में मतदान के रिकॉर्ड को तोड़ने में महिला वोटरों की जागरूकता ही काम आई। सलोन विधानसभा क्षेत्र के 86 फीसदी बूथों पर महिलाओं ने रिकॉर्ड वोटिंग करके पुरुष वोटरों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

सलोन में हुए कुल 1,99,611 वोटों के मतदान में 1,03,923 वोट महिलाओं के रहे। 95,688 पुरुष वोटर ही बूथों पर पहुंचे। पुरुषों की तुलना में 8235 अधिक महिला वोटरों ने लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनकर अपनी जागरूकता दिखाई। इस बार विधानसभा चुनाव में सलोन विधानसभा क्षेत्र में 3,48,337 वोटरों को मताधिकार का प्रयोग करना था। इसमें 1,65,215 महिला और 1,84,122 पुरुष वोटर थे। मतदान में 1,99,611 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन

1,03,923 महिला वोटर और 95,688 पुरुष वोटरों ने मतदान किया। सलोन क्षेत्र के 393 बूथों को 30 सेक्टरों में बांटा गया था। इसमें मझिलहा, दिलावरपुर, खैरहनी पहाड़गढ़, दरसवां, भवानीपुर, कांटा, नहर कोठी सूंची सहित 26 सेक्टरों के बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों ने अधिक मतदान किया। मात्र 14 फीसदी बूथों पर ही पुरुष वोटर महिलाओं से आगे रहे। पुरुष वोटरों की तुलना में महिला वोटर काफी कम रहे। इसके बाद भी महिलाओं की वोटिंग का प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए पुरुष वोटर कम ही निकले। सलोन विधानसभा क्षेत्र के वोटर इस बार भी फर्स्ट डिवीजन में पास होने से रह गए। यह दीगर बात रही कि अब तक के हुए विधानसभा चुनावों के मतदान के रिकॉर्ड को इस बार तोड़ दिया गया। सलोन के मात्र सात सेक्टरों के बूथों पर ही 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि पांच सेक्टरों के बूथों पर 55 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। 18 ऐसे सेक्टर रहे, जहां 55 से 60 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed