फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Paddy crop flattened by light rain and strong winds; farmers' concerns grow.

Raebareli News: बूंदाबांदी व तेज हवा से गिरी धान की फसल, बढ़ी किसानों की चिंता

Fri, 30 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 30 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened by light rain and strong winds; farmers' concerns grow.
खराब मौसम के बीच बृहस्पतिवार को आसमान पर छाये बादल।
रायबरेली/हलोर। अर्नब चक्रवात का असर जिले में भी दिखने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह बदली छाने के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। महराजगंज क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई। हलोर, पुरासी, जमुरावां, भटसरा और कक्केपुर समेत कई गांवों में करीब 50 प्रतिशत फसल गिरने का अनुमान है। कटाई से ठीक पहले मौसम की मार पड़ने से किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही बचाव संबंधी निर्देश जारी किए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे जिले के कई हिस्सों में आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। महराजगंज क्षेत्र में हवा की तेजी के साथ बारिश ने खेतों में खड़ी धान की फसल को गिरा दिया।
विज्ञापन

किसान रामसागर चौधरी, उमाकांत पांडेय, श्रवण चौधरी, ओम प्रकाश मिश्रा, शिवमोहन तिवारी और केशवानंद त्रिपाठी ने बताया कि धान पककर तैयार होने की स्थिति में है। जल्द ही कटाई शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन बारिश और तेज हवा ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च हुआ है। अब लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल गिरने से कटाई करना होगा मुश्किल
खेतों में गिरी धान की फसल की कटाई करना किसानों के लिए चुनौती बन गई है। यदि मौसम खराब बना रहा तो फसल की गुणवत्ता और पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। महीनों की मेहनत और पूंजी दांव पर लगने से किसान चिंतित हैं।

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी, फुरसतगंज के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

खराब मौसम के बीच बृहस्पतिवार को आसमान पर छाये बादल।

खराब मौसम के बीच बृहस्पतिवार को आसमान पर छाये बादल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed