{"_id":"6a6277c3c5f05fd11c0855ff","slug":"women-surrounded-the-police-station-after-the-case-was-not-registered-raebareli-news-c-101-1-slko1032-163425-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मुकदमा दर्ज न होने पर महिलाओं ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मुकदमा दर्ज न होने पर महिलाओं ने घेरा थाना
Fri, 24 Jul 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
थाने में विरोध जताती डेला मोहल्ले की महिलाएं।
नसीराबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला डेला निवासी रामसिंह (35) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे खफा खफा महिलाओं ने बृहस्पतिवार को थाने का घेराव किया। मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठ गई। उनके साथ अन्य महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।
15 जुलाई को राम सिंह का शव कस्बे में कल्लू चिकवा के घर से लगभग 300 मीटर दूर नहर की पटरी पर संदिग्ध हालात में मिला था। पत्नी श्यामकली ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कायस्थाना के प्रकाश, सोनी नगर के लिल्लू कश्यप से घटना के पहले पति से विवाद हुआ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की। आक्रोशित महिलाओं करीब आधा घंटे तक थाने में हंगामा किया। मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने पुलिस को दो दिन का समय दिया और धरना समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। विसरा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।