फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   women from Jammu and Kashmir came to Raebareli in UP and married lover After falling in love with FB friend

फेसबुक पर हुआ प्यार: कश्मीर की वादियों को छोड़ 1300 KM कार चला UP पहुंची MBBS प्रेमिका, प्रेमी से किया निकाह

Fri, 10 Jan 2025 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 10:58 PM IST
सार

फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार हो गया। MBBS प्रेमिका कश्मीर की वादियों को छोड़कर 1300 KM कार चलाकर UP पहुंची। रायबरेली में उसने अपने प्रेमी के साथ निकाह किया। पति उसे ढूंढते हुए यहां पहुंच गया। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। लेकिन, पत्नी वापस जाने को तैयार नहीं है।  

विज्ञापन
women from Jammu and Kashmir came to Raebareli in UP and married lover After falling in love with FB friend
कश्मीर की महिला ने रायबरेली के युवक से निकाह किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार होने पर जम्मू कश्मीर की रहने वाली युवती ने यूपी के रायबरेली आकर युवक से शादी रचाई। जानकारी होने पर मंगलवार को युवती का पति पुलिस के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई। पति ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए गुमराह करके युवक उनकी पत्नी को भगा लाया है। पत्नी अपने साथ नकदी और सोना लेकर भी आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पंजाब के मोहाली जिले के ढकोली थाना क्षेत्र के पाईन होम्स निवासी विनोद कुमार ने साल 2017 में जम्मू कश्मीर प्रांत के श्रीनगर की रहने वाली अबिरल के साथ आर्य मंदिर में शादी की थी। सोशल मीडिया के जरिए अबिरल को रायबरेली जिले के डीह निवासी डॉ. फैजान अहमद से प्यार हो गया। अविरल अपने पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने के लिए दिसंबर 2024 में कार से प्रेमी के घर आ गई। 

विज्ञापन

पति ने थाने में तहरीर दी

दो दिन पहले सोमवार को उसने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया। बुधवार को वलीमा है। युवती के रायबरेली आकर निकाह करने की जानकारी पर पति विनोद कुमार मंगलवार को डीह थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में तहरीर दी।

women from Jammu and Kashmir came to Raebareli in UP and married lover After falling in love with FB friend
पति के साथ अबिरल - फोटो : संवाद

गुमराह करके अपने साथ भगा लाया

तहरीर में बताया कि डॉ. फैजान अहमद 24 दिसंबर 2024 को उनकी पत्नी को गुमराह करके अपने साथ भगा लाया। पत्नी अपने साथ पांच लाख का सोना, एक मोबाइल और दो लाख की नकदी लेकर आई है। डीह थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पत्नी प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल प्रकरण को दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन

एमबीबीएस है अबिरल

पति ने बताया कि उनकी पत्नी अबिरल एमबीबीएस किए हुए हैं। यहां डीह थाने में प्रकरण की तहरीर दी। पुलिस ने कोई जांच करना उचित नहीं समझा। मोबाइल के जरिए उनकी पत्नी से बात करा दी गई। आरोपी पक्ष से पुलिस ने किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की। पुलिस मामले में कार्रवाई के नाम महज खानापूर्ति करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed