फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's body found hanging from a noose, murder alleged

Raebareli News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Tue, 10 Jun 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose, murder alleged
नसीराबाद (रायबरेली)। एक महिला का शव सोमवार को घर में फंदे से लटकता पाया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बेटी की हत्या की है। शिकायत पर पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभी आइमा गांव निवासी वासुदेव मौर्य के मुताबिक बेटी सुनीता मौर्य (32) की शादी 12 वर्ष पहले रायबरेली के नसीराबाद इलाके के परैया नमकसार गांव निवासी भीमशंकर के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे सुनीता ने अपने भाई को फोन किया और रोने लगी। भाई ने बहन से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि घर वाले मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। रविवार सुबह करीब सात बजे ससुराल पक्ष ने सूचना दिया कि सुनीता ने खुदकुशी कर ली है। ससुराल आया तो बेटी का शव दरवाजे रखा गया था।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को पहले मारा गया और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर अंगोछे से बांस के डंडे के सहारे लटकता पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्टमार्टम न कराने का दबाव बनाती रही पुलिस
पिता वासुदेव के मुताबिक पुलिस शव का पोस्टमार्टम न कराने का दबाव बना रही थी। पुलिस के इस रवैये पर बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। इस पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुई। पिता का कहना है कि पुलिस घटना को दबाने की कोशिश कर रही थी।



अब मां कहां मिलेगी...

मां की मौत से अंश (10) व बेटी आंशी (8) गमगीन हैं। दोनों बच्चे पूछ रहे हैं कि मां अब कहां मिलेगी। बच्चों की बात सुन वहां मौजूद लोगों भी रोने लगे। महिला की मां व पिता के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed